आॅनर 9 लाइट प्राइस इन इंडिया
आॅनर 9 लाइट 3जीबी रैम, 32जीबी मैमोरी प्राइस: 10,999 रुपये
आॅनर 9 लाइट 4जीबी रैम, 64जीबी मैमोरी प्राइस: 14,999 रुपये
साल के शुरुआत में ही आॅनर ने जानकारी दी थी कि वह एक नया फोन लॉन्च करने वाला है जिसमें चार कैमरे होंगे। कुछ दिन बाद ही कंपनी ने आॅनर 9 लाइट की घोषणा कर दी। बेहतरीन लुक, दमदार स्टाइल और 4 कैमरे से लैस इस फोन ने लॉन्च होने के साथ ही रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है। आनर 9 लाइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है जहां इसका प्राइस 10,999 रुपये से शुरू है। इस बजट में आॅनर का यह फोन शाओमी रेडमी नोट 4 का कारीबी प्रतियोगी माना जा रहा है और लोग 9 लाइट के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। आगे हमने फोन के सभी स्पेसिफिकेशन की जानकारी विस्तार से दी है।
डिजाइन
आॅनर 9 लाइट को देखने में स्टाइलिश फोन है और इसका फ्रंट और बैक ग्ला का बना है। फूल व्यू डिसप्ले में उपलब्ध इस फोन की मोटाई मात्र 7.6 एमएम है और यह काफी स्लिक लगता है। होम पैलल पर कोई भी हार्डवेयर बटन नहीं है। वहीं पिछले पैनल में आपको फिंगरप्रिंट स्कैनर दिखाई देगा। हालांकि बड़ी स्क्रीन के बावजूद फोन कॉम्पैक्ट है और काफी स्टइलिश है।
डिसप्ले
इस फोन में आपको 5.65—इंच की स्क्रीन देखने को मिलेगी। कंपनी ने इसे 1080 x 2160 एचडी+ स्क्रीन रेजल्यूशन के साथ पेश किया है। यह फोन नए स्क्रीन डिजाइन ट्रेंड 18:9 आसपेक्ट रेशियो के साथ उपलब्ध है। कंपनी ने फ्रंट और बैक दोनों ग्लास पर एक खास कोटिंग की है जिससे कि उंग्लियों के निशान कम पड़ते हैं। इस बजट में डिसप्ले रेजल्यूशन शानदार है और बहुत कम ही फोन बेज़ल लेस स्क्रीन के साथ मौजूद हैं।
हार्डवेयर
आॅनर 9 लाइट को हाईसिलिकॉन किरिन 659 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 2.36गीगाहट्र्ज का कोर्टेक्स ए53 आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही माली—टी830 एमपी2 जीपीयू उपलब्ध है। यह फोन 3जीबी और 4जीबी रैम मैमोरी वेरियंट के साथ उपलब्ध है और इसमें आपको 32जीबी और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी मिलेगी। हालांकि फोन की मैमोरी एक्सपेंडेबल है लेकिन इसका दूसरा स्लॉट हाईब्रीड है जहां आप सिम और माइक्रोएसडी कार्ड में से किसी एक का ही उपयोग कर सकते हैं।
सॉफ्टवेयर
यह फोन इमोशन यूआई 8.0 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 नुगट आधारित है। इसमें होम पैनल पर ही आपको एप्स देखने को मिलेंगे। फोन में हुआवई शेयर और मिरर जैसे कुछ अच्छे एप्स देखने को मिलेंगे।
कैमरा
वहीं आॅनर 9 लाइट में 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल का ही सेकेंडरी उपलब्ध है। आप दोनों कैमरा सेटअप से पोर्ट्रेट मोड में तस्वीरें ले पाएंगे। इसके साथ ही प्रो मोड और लाइव इमेंज सपोर्ट भी है।
कनेक्टिविटी
दोहरा सिम आधारित इस फोन में आपको 4जी वोएलइटीई के साथ वाईफाई सपोर्ट मिलेगा। वहीं कंपनी ने इसे माइक्रो यूएसबी 2.0 से लैस किया है।
पावर बैकअप
आॅनर 9 लाइट में आपको 3,000 एमएएच की लीथियम पॉलीमर बैटरी देखने को मिलेगी। कंपनी ने बेहतर बैटरी बैकअप का दावा किया है।
आॅनर 9 लाइट के सारे स्पेसिफिकेशन
मॉडल | ऑलर 9 लाइट |
डिसप्ले | |
स्क्रीन साइज़ (इंच) | 5.65 इंच (14.35 सेंटीमीटर) |
रेजल्यूशन | फुल एचडी+ (1,080 x 2,220 पिक्सल), बेज़ल लेस 18:9 आसपेक्ट रेशियो |
प्रोटेक्शन | – |
स्क्रीन टाइप | आईपीएस एलसीडी |
टचस्क्रीन | हां |
हार्डवेयर | |
प्रोसेसर मॉडल | हाईसिलिकॉन किरीन 659 |
प्रोसेसर | 2.36गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स-ए53 ऑक्टाकोर |
ग्राफिक्स प्रोसेसर | माली—टी830 एमपी2 |
मैमोरी | |
रैम | 3जीबी/4जीबी |
इंटरनल मैमेरी | 32जीबी/64जीबी |
एक्सपेंडेबल मैमोरी | 128जीबी माइक्रोएसडी |
कैमरा | |
रियर कैमरा | 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल |
रियर फ्लैश | हां |
फ्रंट कैमरा | 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल |
फ्रंट फ्लैश | नहीं |
वीडियो रिकॉर्डिंग | 1,080 पिक्सल @ 30 फ्रेम |
सॉफ्टवेयर | |
ऑपरेटिंग सिस्टम | एंडरॉयड वी8.0 (ओरियो) |
यूआई | इमोशन य़ूआई |
पावर बैकअप | |
बैटरी क्षमता | 3,300 एमएएच |
रीमूवेबल बैटरी | नहीं |
बैटरी टाइप | लिथियम पॉलिमर |
डाटा कनेक्टिविटी | |
सिम साइज | सिम1-नैनो, सिम2-नैनो (हाईब्रीड) |
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट | |
4जी/वोएलटीई | हां/ हां |
3जी | हां |
2जी | हां |
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट | |
4जी/वोएलटीई | हां/ हां |
3जी | हां |
2जी | हां |
वाई-फाई | हां |
जीपीएस | हां |
ब्लूटूथ | हां |
एनएफसी | नहीं |
यूएसबी/यूएसबी ओटीजी | माइक्रो यूएसबी/हां |
जायरोस्कोप | नहीं |
सेंसर | |
फिंगरप्रिंट सेंसर | हां |
इंफ्रारेड | नहीं |
प्रॉक्सिमिटी सेंसर | हां |
एक्सेलेरोमीटर | हां |
एंबियंट लाइट सेंसर | हां |
म्यूजिक | |
म्यूजिक प्लेयर | हां |
हेडफोन | हां, 3.5एमएम ऑडियो जैक |
एफएम | हां |
डायमेंशन | 151 x 71.9 x 7.6एमएम |
वज़न | 149 ग्राम |
कलर | नेवी ब्ल्यू़, सिगुल ग्रे |